रामा सेवा समिति ट्रस्ट (RSS) “हर सेवा ही हरि सेवा” के सिद्धांत पर आधारित एक सामाजिक-सेवा संगठन है, जो मानवता, नैतिकता, सेवा-भाव एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है।
संस्था की गरिमा, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु यह आचार संहिता निर्धारित की जाती है, जिसका पालन करना प्रत्येक सदस्य/पदाधिकारी के लिए अनिवार्य होगा।
1. निष्ठा एवं प्रतिबद्धता
1.1 प्रत्येक सदस्य/पदाधिकारी संस्था के उद्देश्यों, संविधान/डीड एवं निर्णयों के प्रति पूर्ण निष्ठावान रहेगा।
1.2 संस्था के कार्यों में निजी स्वार्थ, पक्षपात या दुर्भावना का कोई स्थान नहीं होगा।
2. अनुशासन एवं आचरण
2.1 संस्था के सभी कार्यक्रमों, बैठकों एवं गतिविधियों में अनुशासन एवं मर्यादित व्यवहार अनिवार्य होगा।
2.2 कोई भी सदस्य/पदाधिकारी अभद्र भाषा, हिंसा, धमकी या असामाजिक आचरण नहीं करेगा।
3. ईमानदारी एवं पारदर्शिता
3.1 संस्था के नाम, पद, पहचान पत्र या लोगो का उपयोग केवल अधिकृत कार्यों हेतु ही किया जाएगा।
3.2 धन, संसाधन अथवा सहायता का उपयोग केवल संस्था के उद्देश्यों के अनुसार किया जाएगा।
3.3 किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार, धन का दुरुपयोग या निजी लाभ हेतु संस्था का नाम प्रयोग करना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
4. वित्तीय आचरण
4.1 संस्था से संबंधित सभी वित्तीय लेन-देन पारदर्शी एवं नियमों के अनुसार होंगे।
4.2 बिना अधिकृत अनुमति कोई भी सदस्य/पदाधिकारी चंदा, दान या आर्थिक सहयोग एकत्र नहीं करेगा।
4.3 संस्था की संपत्ति को व्यक्तिगत उपयोग में लेना पूर्णतः निषिद्ध है।
5. सामाजिक एवं सार्वजनिक व्यवहार
5.1 सदस्य/पदाधिकारी समाज में संस्था की सकारात्मक छवि बनाए रखने हेतु सदैव मर्यादित आचरण करेंगे।
5.2 जाति, धर्म, लिंग, वर्ग या राजनीतिक मतभेद के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।
5.3 संस्था को किसी भी राजनीतिक दल, अवैध गतिविधि या व्यक्तिगत विवाद से नहीं जोड़ा जाएगा।
6. गोपनीयता
6.1 संस्था के आंतरिक दस्तावेज़, बैठक निर्णय, सदस्य विवरण एवं वित्तीय जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
6.2 बिना अनुमति किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया, प्रेस या सार्वजनिक मंच पर साझा करना वर्जित होगा।
7. डिजिटल एवं सोशल मीडिया आचरण
7.1 सोशल मीडिया पर संस्था के नाम से कोई भी पोस्ट/बयान केवल अधिकृत अनुमति से ही किया जाएगा।
7.2 किसी भी भ्रामक, अपमानजनक या विवादास्पद पोस्ट से संस्था की छवि धूमिल नहीं की जाएगी।
8. आदेश-पालन एवं उत्तरदायित्व
8.1 संस्था की कार्यकारिणी/ट्रस्ट बोर्ड के वैध निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
8.2 सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध, ईमानदार एवं उत्तरदायी तरीके से किया जाएगा।
9. अनुशासनात्मक कार्यवाही
- चेतावनी पत्र
- पद/सदस्यता निलंबन
- पदमुक्ति या सदस्यता समाप्ति
- आवश्यकता होने पर विधिक कार्यवाही
10. आचार संहिता की स्वीकृति
यह आचार संहिता संस्था के प्रत्येक सदस्य/पदाधिकारी पर समान रूप से लागू होगी।
घोषणा
मैं यह घोषित करता/करती हूँ कि मैं रामा सेवा समिति ट्रस्ट (RSS) की आचार संहिता का पूर्ण निष्ठा से पालन करूँगा/करूँगी।